फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मालगाड़ी के वैगन से पेट्रोल-डीजल चोरी करने में दो गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरपीएफ ने भीमसेन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में खड़ी मालगाड़ी के वैगन से डीजल और पेट्रोल चोरी करने में आरपीएफ कानपुर की क्राइम ब्रांच और ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी का 4000 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ है। भीमसेन आरपीएफ के कार्यवाहक पोस्ट प्रभारी अभिषेक ने बताया कि जनवरी में यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से 2000 लीटर पेट्रोल और डीजल चोरी हुआ था।

विज्ञापन


छानबीन में ग्वालियर और कानपुर क्राइम ब्रांच लगी थी। टीम को सचेंडी निवासी सागर और शिवम गौतम के बारे में इनपुट मिला। टंकियों में डीजल और पेट्रोल भरकर बेचने जाते वक्त दोनों को गिरफ्तार किया। तीन साथी भाग निकले। आरोपियों ने बताया कि चोरी का ईंधन पनकी बाजार की दुकानों में 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देते थे। तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें