फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 22 साल पहले मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 साल पहले मर चुके व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर, फोटो और पहचान का इस्तेमाल करके जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों हनुमंत विहार निवासी धर्मेंद्र कुमार और बिधनू निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी को जेल भेज दिया है। 70 वर्षीय पीड़ित छोटेलाल ने कोर्ट के आदेश पर दिसंबर में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


छोटेलाल ने बताया कि 1982 में हंसराज डंग से एक प्लॉट का एग्रीमेंट किया था। 1983 में वसीयत से प्लॉट उनके नाम हो गया था। 14 फरवरी 2002 को हंसराज डंग का निधन हो गया था। आरोप है कि उनके निधन के बाद प्रवीन तलवार, रचित तलवार, पप्पू सविता और तीन साथियों ने मिलकर हंसराज डंग के फर्जी हस्ताक्षर, फोटो व पहचान का प्रयोग कर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर दिया।

इस फर्जी व्यक्ति और दस्तावेजों की मदद से 19 अक्टूबर 2024 को जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। आरोपी तब से प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि विवेचना में कई अन्य नाम भी सामने आए। हनुमंत विहार निवासी धर्मेंद्र कुमार और बिधनू निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें