फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जय सियाराम होटल के एक्वेरियम में कछुए, मालिक पर रिपोर्ट, वन विभाग ने कराई कार्रवाई

Wed, 06 May 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घंटाघर स्थित होटल में कछुए पाले जाने की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई कराई है। 
विज्ञापन
एक्वेरियम में मौजूद कछुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घंटाघर स्थित जय सियाराम होटल के एक्वेरियम में संरक्षित श्रेणी के दो कछुए मिलने पर वन विभाग ने होटल मालिक पंकज गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट वन दरोगा राम बाबू दोहरे की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों कछुओं को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वन दरोगा ने बताया कि मंगलवार को एक युवक ने जय सियाराम होटल में कछुए पले होने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो होटल में बड़े से एक्वेरियम में दो कछुए तैरते मिले। दोनों ही कछुए संरक्षित श्रेणी के हैं। इसके चलते इन्हें रखना अपराध की श्रेणी में आता है। कछुए पकड़े जाते ही भीड़ का फायदा उठाकर होटल मालिक पंकज गुप्ता मौके से भाग निकले। कलक्टरगंज थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि होटल मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कछुओं को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें