फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेड सिग्नल को पार कर गई कानपुर-टूंडला मेमू, सवा दो घंटे खड़ी रही

Wed, 24 Sep 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर से टूंडला की तरफ जा रही कानपुर-टूंडला मेमू मंगलवार को मैथा स्टेशन के पास रेड सिंग्नल को पार कर गई। करीब सवा दो घंटे बाद दूसरे लोको पायलट के आने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान गर्मी से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 64587 कानपुर-टूंडला मेमू का मैथा स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 2:44 बजे का है। मंगलवार को यह कानपुर से देरी से चली। दोपहर तीन बजकर 31 मिनट पर ट्रेन भाऊपुर स्टेशन पहुंची थी। यहां से तीन बजकर 59 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। भाऊपुर स्टेशन से ट्रेन के बढ़ते ही अप लाइन का सिग्नल रेड हो गया। लोको पायलट जब तक कुछ समझ पाता ट्रेन मैथा स्टेशन के निकट पोल संख्या 1048/21-23 से करीब चार बजकर आठ मिनट पर रेड सिग्नल पार कर गई।
चार बोगिया आगे निकलने पर ट्रेन को रोका जा सका। रेड सिग्नल पार करने की जानकारी पर रेलवे कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब तक जांच पड़ताल की जाती, तब तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। इस बीच पीछे से आने वाली अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा जाता रहा। स्टेशन के पास ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही। इधर गर्मी के कारण यात्री परेशान रहे। इधर जांच करने पहुंचे रेलवे कर्मियों ने तकनीकी खामी की वजह से सिग्नल पार करने की बात कही। शाम करीब छह बजकर 11 मिनट पर दूसरा लोको पायलट आने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। प्रयागराज मंडल के जन संपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें