फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: खराब ट्रक में बाइक सवार भिड़ा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 22 May 2023 03:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे में खराब खड़े ट्रक में बाइक सवार भिड़ गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को फतेहपुर भेज दिया है।

विज्ञापन


गंभीर घायल किशोर को नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है। खराब ट्रक 7 दिन से हाईवे में खड़ा था। बकेवर थाने के मंजिलें गांव के राजबहादुर मलवां थाने के उम्मेदपुर गांव के मजरे ठकुराइनपुर गांव ससुराल में परिवार के साथ रहते हैं। इनके मझले बेटे की ससुराल कानपुर महाराजपुर के फुफुआर गांव के राजथोक में है। मझले बेटे का साला अर्जुन (14) ठकुराइनपुर आया था। जिसे बाइक से छोड़ने अंकित (17) फुफुआर जा रहा था। दुर्घटना के समय हेलमेट अंकित हाथ में टांगे हुए था। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें