काकादेव के रहने वाले एक परिवार के अनुसार उनके सात वर्षीय बालक के साथ इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय अमित गुप्ता ने गुरुवार को कुकर्म का प्रयास किया। बालक ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो वह भाग निकला। परिवार ने मामले की शिकायत काकादेव पुलिस से की। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।