डॉ. बीएन आचार्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. बीएन आचार्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। लखनऊ के केजीएमयू में आयोजित दो दिवसीय नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस में डॉ. आचार्य को यह अवॉर्ड मिला। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के पहले दिन अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें भारतीय ग्रंथों के संदर्भ में यह बताया गया है कि होम्योपैथी के सिद्धांत प्राचीन काल से वेद, पुराणों में निहित हैं। होम्योपैथी भारत के लिए सबसे उपयुक्त उपचार प्रणाली है क्योंकि यह भारतीय मूल्यों जैसे अहिंसा पर आधारित है। इसमें मीठी गोलियों और ड्रॉप के माध्यम से दवाएं दी जाती है। दवा बच्चे, बूढ़ों के साथ सभी मरीज आसानी से ले सकते हैं।