बारासिरोही और काकादेव में पाइपलाइन व सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कें मिट्टी डालकर छोड़ दी गईं। इन खुदी सड़कों पर ट्रक और डीसीएम के पहिए फंस गए। वाहनों के तिरछे होने और पलटने की आशंका देख चालक व हेल्पर कूदकर भागे। बाद में क्रेन मंगाकर फंसे वाहन निकलवाए गए। इससे यातायात प्रभावित रहा।
बारासिरोही में सितंबर 2025 में पाइपलाइन बिछाई गई थी पर ठेकेदार ने सड़क नहीं बनाई। पीडब्ल्यूडी अब मुख्य सड़क बना रहा है पर उसका काम भी सुस्त है। क्षेत्रीय पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद कोई अभियंता मौके पर नहीं आया। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।