फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मुझे इंसाफ दो: पल्लू फैलाकर पत्नी मांग रही पति की मौत का न्याय, खाकी पर लगाए आरोप

Thu, 16 Apr 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो व पत्नी कुंती साड़ी का पल्लू फैलकर इंसाफ मांगती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात कोयला लदे ट्रक ने शुक्लागंज के प्रेमनगर पोनी रोड निवासी साइकिल सवार राजू सिंह (47) को रौंद दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बेटे हिमांशु ने बताया कि पिता राजू आइस्क्रीम बेचते थे। सुतरखाना स्थित आइसक्रीम फैक्टरी में आइस्क्रीम का ठेला खड़ाकर घर लाैटते समय हादसा हो गया। गुरुवार सुबह पत्नी कुंती थाने पहुंची।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने से भगा दिया और अभद्रता की। वहीं, हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि फतेहपुर के ग्राम मऊ निवासी चालक हीरालाल को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही हादसे की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुंती ने बताया कि बेटी रितिका की 24 नवंबर को होने वाली शादी है। उन्होंने पल्लू फैलाकर इंसाफ की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें