घायल को हैलट अस्पताल रेफर किया
इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया जाता तब तक शिवपूजन की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान घायल अपने साथी की हालत के बारे में पूछता रहा। उधर, हादसे की खबर दोनों के घरों में पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के आने पर शिव पूजन के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले शिव पूजन की शादी हुई थी। एक साल का बेटा रितिक है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।