फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक ने खड़खड़ा चालक को टक्कर मार 10 मीटर घसीटा, मौत

Mon, 02 Mar 2026 10:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज में रविवार देर रात सड़क पार कर रहे कुली बाजार निवासी नफीस अहमद (45) को तेज रफ्तार ट्रक 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में नफीस की मौत हो गई। उसके बड़े भाई रहीस अहमद ने बताया कि वह खड़खड़ा चालक था। देर रात करीब तीन बजे वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था तभी घंटाघर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बताया कि हादसे के समय लाइट नहीं थी। घसीटने के कारण सड़क पर टायरों के निशान पड़ गए। रायपुरवा इंस्पेक्टर ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें