फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे दुकान में घुसा, टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, चालक-परिचालक फरार

Sat, 25 Jul 2026 09:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र के दधिका गांव में शनिवार सुबह बांगरमऊ की ओर जा रहा लोहे और प्लास्टिक केन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के दधिका गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां लोहे का सामान और प्लास्टिक की केन लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन



http://


जानकारी के अनुसार, ट्रक बांगरमऊ की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर लगा बिजली का खंभा पूरी तरह से टूट गया और ट्रक के शीशे व आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद से ट्रक का चालक और परिचालक मौके से नदारद मिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विद्युत सप्लाई भी प्रभावित हुई
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बिजली का खंभा टूटने से कुछ देर के लिए इलाके की विद्युत सप्लाई भी प्रभावित हुई। पुलिस वाहन और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने के साथ ही चालक और परिचालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें