फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, नीचे गिरी प्याज की बोरियां, चालक घायल…अस्पताल में भर्ती

Fri, 22 Aug 2025 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेके फ्लाईओवर पर एक ओवरलोड ट्रक के डिवाइडर से टकराने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान ट्रक में लदे प्याज के सैकड़ों बोरे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से लटकता ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में रामादेवी से जाजमऊ जा रहे प्याज से लदा ओवरलोड ट्रक गुरुवार रात जेके फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान सैकड़ों प्याज के बोरे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा दिया।

विज्ञापन

उरई के घंटाघर का रहने वाला ड्राइवर शैलेंद्र कुमार कालपी के रहने वाले क्लीनर सोनू पाल के साथ बीते दो दिन पहले महाराष्ट्र से ट्रक में प्याज लादकर निकला था। प्याज को लखनऊ में उतारना था। गुरुवार रात रामादेवी से होते हुए जेके फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा था। तभी लोडर को ओवरटेक करने में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया।

विज्ञापन

फ्लाईओवर से नीचे गिरीं प्याज की बोरियां - फोटो : amar ujala
क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया
इस दौरान ट्रक से करीब 250 से 300 बोरियां फ्लाईओवर के नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि ट्रक नीचे नहीं आया और नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा दिया गया है। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए हैलट हॉस्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें