जबरदस्ती की कोशिश करने पर युवती ने विरोध में जीभ काट दी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां छेड़छाड़ और दबाव से परेशान एक युवती ने युवक की जीभ दांतों से काट दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार युवती खेतों पर काम करने गई थी, तभी पीछे से युवक वहां पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में युवती की शादी तय हो जाने के बाद युवक लगातार उस पर दबाव बना रहा था और परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन भी उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिस पर युवती ने विरोध करते हुए उसकी जीभ दांतों से काट दी।