फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहलगाम हमले के बाद यात्रा निरस्त, ट्रैवल एजेंट ने 3.50 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद जम्मू की यात्रा निरस्त होने पर ट्रैवल एजेंट ने 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के रिपोर्ट दर्ज कराई है। आर्यनगर के आनंद वाटिका अपार्टमेंट निवासी जगेश अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने फोर ट्रैवल एजेंसी के निदेशक रवि चौहान से जम्मू-कश्मीर का 24 से 30 अप्रैल 2025 तक का टूर पैकेज का 3.50 लाख रुपये में बुक किया था। भुगतान भी कर दिया था।

विज्ञापन


रवि चौहान ने बताया था कि शर्तों के अनुरूप अगर टूर प्लान निरस्त होता है, तो टूरिस्ट का पैसा पूरा रिफंड किया जाएगा। इसी दाैरान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इससे वहां जाने का प्लान निरस्त हो गया। रवि चौहान से पैसा मांगा तो उन्होंने फोन पर अभद्र व्यवहार करते हुए गालीगलौज की। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर रवि चौहान और फोर ट्रैवल एजेंसी के सहयोगी कर्मचारी नाम, पता, अज्ञात पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकाने आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें