कानपुर में खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता एक से छह दिसंबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 29 नवंबर को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम कर्मवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए खेल कार्यालय ग्रीनपार्क स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।