कानपुर में खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीन से चार दिसंबर तक अयोध्या में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 28 नवंबर यानि आज सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से जिला खेल कार्यालय माती, कानपुर देहात में होंगे। ग्रीनपार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्ता से मोबाइल नंबर 8858511500 पर संपर्क कर सकते हैं।