फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आंधी से पेड़ गिरा…बाइक सवार की दबकर मौत, पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था युवक, परिजन बेहाल

Tue, 06 May 2025 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़-पाल्हेपुर मार्ग पर सचौली गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। युवक नवविवाहिता पत्नी को मायके पहुंचाकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
पेड़ की डाली के नीचे पड़ा अजय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के साढ़-पाल्हेपुर मार्ग पर सचौली गांव के पास सोमवार की शाम तेज आंधी के दौरान बबूल का पेड़ टूटकर गिरने से बाइक सवार युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक नवविवाहिता पत्नी को मायके पहुंचाकर लौट रहा था। मौत की खबर सुनते ही उसके घर व ससुराल में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सीएचसी पहुंची पत्नी शव देखकर बेसुध हो गई। महराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव निवासी अजय उर्फ मंतेश उर्फ नंदू कुशवाहा (27) सोमवार को दोपहर पत्नी रीना को घाटमपुर के रहमपुर (जहांगीराबाद) मायके पहुंचाने गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। साढ़-पाल्हेपुर मार्ग पर सचौली गांव के पास पहुंचते ही तेज आंधी से बबलू का भारीभरकम पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अजय उर्फ मंतेश बाइक समेत पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को भीतरगांव सीएचसी भेजा, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रीना और परिजन सीएचसी पहुंचे। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल था। अजय का 21 मार्च को विवाह हुआ था। कार्यवाहक थाना प्रभारी साढ़ आशीष मिश्रा ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें