फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 दिन बाद खुला ट्रांसपोर्ट नगर, पसरा रहा सन्नाटा, ट्रांसपोर्टर बोले फुटकर बाजार खुले तब मिलेगा काम

Sun, 10 May 2020 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा हब कानपुर का ट्रांसपोर्ट नगर लॉकडाउन के 46वें दिन शनिवार को दिशाओं के आधार पर खोला गया। पहले दिन दक्षिण व पश्चिम दिशा के कार्यालय और गोदाम खोले गए। ट्रांसपोर्ट नगर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलना था, लेकिल ट्रांसपोर्टर दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचे।
विज्ञापन


साफ-सफाई व पूजा-अर्चना के बाद काम शुरू किया। लेकिन कई किलोमीटर में फैले ट्रांसपोर्ट नगर में सन्नाटा ही पसरा रहा। इस दौरान यहां सैनिटाइजेशन भी नहीं हुआ। अलग-अलग गलियों में बड़ी संख्या में खाली ट्रक खड़े थे। जबकि सामान्य दिनों में यहां ट्रकों की इतनी आवाजाही होती है कि जगह-जगह जाम लग जाता है। 

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खोलने का आदेश अच्छा है लेकिन जब तक शहर के सभी उद्योग, कपड़ा तथा अन्य थोक व फुटकर बाजार नहीं खुलेंगे तब तक कोई बेहतर स्थिति नहीं रहेगी। अभी श्रमिक, पल्लेदार, ड्राइवर और क्लीनर भी बेहद कम हैं। हालात बदलने में 15-20 दिन लगेंगे।
विज्ञापन


दिशाओं के आधार पर कार्यालय, गोदाम खोलने से समस्याएं बढ़ेंगी। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 15 हजार से अधिक ट्रकों, लोडरों का आवागमन होता है। लेकिन अभी करीब 1500 ट्रक, लोडर ही चल रहे हैं। विदित हो कि अभी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को उत्तर व पूर्व दिशा तथा मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दक्षिण तथा पश्चिम दिशा वालेकार्यालय, गोदाम खोलने का आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें