फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डिलीवरी ब्वाॅय के खाते में मिला 35 करोड़ का लेनदेन, दो युवकों ने कमीशन का लालच देकर करंट अकाउंट लिया

Sat, 11 Apr 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डिलीवरी ब्वाॅय के खाते में 35 करोड़ का लेनदेन मिला है। बेकनगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकनगंज के रहने वाले डिलीवरी बाॅय औवैस के खाते में 35 करोड़ का लेनदेन मिला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की और दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों ने औवैस का कमीशन का लालच देकर उसका करंट अकाउंट लिया था। उसको हर महीने आठ से 10 हजार रुपये दिए जा रहे थे। पिछले महीने 18 हजार दिए गए। डिलीवरी बॉय को शक हुआ। उसने बैंक में जांच कराई तो उसके होश उड़ गए। यह रुपये कहां से आए और किसने ट्रांसफर किए इसकी जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पेशबाग निवासी औवैस ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी में डिलीवरी बॉय है। शनिवार को उसने बेकनगंज थाने में शिकायत की। उसने कहा कि उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में 35 करोड़ रुपये आ गए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक युवक को बुलाकर पूछताछ की गई। औवैस ने बताया कि व्यापार के लिए एचडीएफसी बैंक में उसने चालू खाता खुलवाया था। व्यापार चला नहीं जिसकी वजह से उसने डिलीवरी बाॅय का कार्य शुरू कर दिया। करीब नौ महीने पहले उससे जाजमऊ निवासी सरताज और चमनगंज का अमान मिले थे।

दोनों ने उसे लालच दिया। कहा कि उनके भाई के कुछ रुपये आने हैं। अगर वह करंट अकाउंट दे दे तो उसको कमीशन मिल जाएगा। औवैस लालच में आ गया। उसने बैंक अकाउंट नंबर, पास बुक, चेक बुक और एटीएम कार्ड दे दिया। दोनों युवक उसको हर महीने आठ से दस हजार रुपये कमीशन देने लगे। पिछले महीने उसे 18 हजार रुपये कमीशन दिया गया। औवैस को आशंका हुई। उसने बैंक जाकर खाता चेक कराया जिसमें 35 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने बेकनगंज थाने पहुंचकर सूचना दी। उसे सेंट्रल जोन के साइबर सेल भेजा गया। डीसीपी ने बताया कि सरताज और अमान को हिरासत में लिया गया है। यह रुपये कब कब निकाले गए हैं इसकी जानकारी के लिए बैंक को पत्र लिखा गया है। सोमवार को डिटेल आ जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि औवैस के खाता म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हुआ है। यह रुपये साइबर अपराध या इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ से आए हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें