छठ पूजा के बाद कामगारों के लाैटने से ट्रेनों में भीड़ है। इसके साथ ही शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ भी बढ़ गई। इससे शनिवार दोपहर एक बजे के बाद रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंचते ही यात्रियों काे कोच में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
दोपहर करीब सवा बजे जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के आने की घोषणा हुई तो यात्रियों की भीड़ सबवे और पैदल पुल से प्लेटफॉर्म की ओर दौड़ पड़ी। ट्रेन के धीमे होते ही एसी, स्लीपर और जनरल सभी कोचों में चढ़ने की होड़ मच गई।
सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ कर्मियों ने सीढ़ियों पर खड़े होकर यात्रियों को लाइन बनाकर नीचे उतरवाया। छठ पूजा के बाद यात्रियों की यही भीड़ गोमती एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, एनई और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में भी देखने को मिली।
सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर क्यूआरटी के साथ 12 रस्सा दलों को सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षार्थियों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 17 पर ट्रेनों को रुकवाने की व्यवस्था की गई है।