फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठंड से बचने की कोशिश बनी जानलेवा, बंद कमरे में चार युवकों ने गंवाई जान, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

Thu, 20 Nov 2025 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में कमरे में अलाव जलाकर सो रहे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी नागेंद्र से जानकारी लेते पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन आयल सीड्स कंपनी के बॉयलर टेस्टिंग के लिए लाए कोयले को तसले में जलाकर चार मजदूर सो गए। सुबह कमरे में उनके शव पड़े मिले। कोयला केमिकल युक्त होने की आशंका जताई जा रही है। गार्ड की सूचना पर एक मृतक का भाई पहुंचा और गेट तोड़कर अंदर देखा, तो हड़कप मच गया। मौत घुटने का कारण दम घुटना ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन

युवक ने फैक्टरी मालिक और पुलिस को सूचना दी। युवक वेल्डिंग का काम कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसीएम सात ने भी आसपास लोगों से पूछताछ की। गोविंदनगर निवासी वरुण कटारिया की पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आयल सीड्स कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे बनाने का काम इंदौर की कंपनी आदित्य इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है।

टेस्टिंग के लिए आया था कोयला
कंपनी के ज्यादातर लेबर बलिया के रहने वाले हैं। गुरुवार सुबह कमरे में चार मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पास में ही तसले में कोयले की आग जलती हुई मिली। आशंका है कि धुएं की वजह से ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई, जिससे दम घुटने से चारों की मौत हो गई। ये कोयला फैक्टरी के बॉयलर टेस्टिंग के लिए आया है। घटना की जानकारी सुबह सात बजे हुई।

कमरे में जलता अलाव - फोटो : amar ujala
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गार्ड अजय ने सुबह दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉस नहीं मिला। तब गार्ड ने काम करवा रहे इंचार्ज अरुण को फोन किया। उसका भाई भी यहां काम कर रहा था। उसने आकर आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई नहीं बोला। तब सभी दरवाजा तोड़ दिया। अंदर मृत अवस्था में देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन



फेब्रिकेटर का काम करते थे सभी

मृतकों की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा के तौकलपुर निवासी अमित वर्मा (32),  राहुल सिंह (23), संजू सिंह (22), दाऊद अंसारी (28)  के रूप में हुई है। इसमें मृतक अमित के भाई अरुण फैक्टरी से करीब पांच सौ मीटर दूर किराए पर कमरा लेकर रहता था। वहीं, गांव का ही रहने वाला नागेंद्र अपने एक अन्य साथी के साथ घटना स्थल के बगल में स्थित रुम में रहता है। ये सभी फेब्रिकेटर का काम करते थे। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें