फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जरीब चौकी से हटने लगे ट्रैफिक सिग्नल, दो दिन में शुरू होगी खोदाई…ढाई साल में तैयार होगा चार लेन का पुल

Sun, 18 Jan 2026 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि सीयूजीएल, केस्को, नगर निगम, जल निगम, बीएसएनएल को यूटिलिटी शिफ्ट करने के लिए रिमाइंडर भेजा है। कालपी रोड की तरफ जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है। कार्य होते ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सीसामऊ थाना के सामने किया जा रहा मिट्टी परीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जरीब चौकी पुल निर्माण के लिए कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ट्रैफिक सिग्नल हटाने शुरू कर दिए हैं। जलकल विभाग भी पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए दो दिन में खोदाई शुरू कराएगा। सेतु निगम ने विभागों को भी यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए रिमाइंडर भेजा है। यह चार लेन का शहर का पहला ऐसा रेलवे ओवर ब्रिज होगा, जो चारों तरफ उतरेगा।

विज्ञापन

दो रैंप जीटी रोड पर, तीसरा कालपी रोड पर और चौथा घंटाघर रोड पर उतरेगा। 1700 मीटर लंबाई का यह पुल ढाई साल में 320 करोड़ की लागत से तैयार होगा। सेतु निगम ने निर्माण का ठेका ऋषिकेश की हिंगवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा है। यह कंपनी आउटर रिंगरोड के पैकेज-3 के तहत रमईपुर से रूमा होते हुए गंगा पुल सहित उन्नाव में आटा तक निर्माण करा रही है।

विज्ञापन

कालपी रोड की तरफ जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया
ठेकेदार कंपनी ने पुल निर्माण के लिए चिह्नित स्थल में मिट्टी का परीक्षण शुरू कर दिया है। जलकल विभाग ने भी पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए खोदाई कराने की तैयारियां कीं। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि सीयूजीएल, केस्को, नगर निगम, जल निगम, बीएसएनएल को यूटिलिटी शिफ्ट करने के लिए रिमाइंडर भेजा है। कालपी रोड की तरफ जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है। कार्य होते ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें