रामबाग से ब्रह्मनगर की ओर नहीं जाएंगे वाहन
रामबाग से ब्रह्मनगर चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। ऐसे वाहन बजरिया और चुन्नीगंज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, ईदगाह तिराहा से भी ब्रह्मनगर चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से आने वाले वाहन बेनाझाबर या चुन्नीगंज तिराहा होकर जा सकेंगे।
जरीब चौकी से पी रोड का रास्ता बंद
जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन पी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने इन्हें संगीत टॉकीज तिराहा से होकर वैकल्पिक मार्ग से निकलने की सलाह दी है।
गुमटी नंबर पांच से अशोक नगर और ब्रह्मनगर की ओर भी रोक
गुमटी नंबर पांच से आने वाले वाहन अशोक नगर की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें ओम बिल्डिंग चौराहे से बाएं मुड़कर आगे जाना होगा। वहीं, गुमटी नंबर पांच से ब्रह्मनगर जाने वाले वाहनों को हर्ष नगर पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर रास्ते गंतव्य तक पहुंचना होगा। वहीं, बनारसी चाय की दुकान से भी ब्रह्मनगर चौराहे की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
जाम से बचना है, तो निकलने से पहले तय कर लें रूट
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शाम चार बजे के बाद इन इलाकों में जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी कर लें। खासकर कार्यालय, बाजार या अन्य जरूरी काम से निकलने वाले लोग समय से घर से निकलें और प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने से बचें, ताकि जाम में फंसकर परेशानी का सामना न करना पड़े।यातायात संबंधी किसी भी परेशानी के लिए वाहन चालक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं।