फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामलीला परेड में आज शाम पांच बजे से डायवर्जन, छह स्थानों पर बनाई गई है पार्किंग, पढ़ें पूरी डिटेल

Sat, 24 Oct 2026 01:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रामलीला परेड में ‘संगीत की मधुर शाम, प्रभु श्रीराम के नाम’ विशेष कार्यक्रम के अवसर पर रविवार शाम पांच बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। रामलीला के 150वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य आयोजन के चलते परेड, कारसेट और नवीन मार्केट की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रामलीला परेड में ‘संगीत की मधुर शाम, प्रभु श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनजर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। रामलीला के 150वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान परेड और कारसेट की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
  •  लालइमली चौराहा से: कारसेट परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलवर्टन तिराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  एमजी कॉलेज चौराहा से: कारसेट और नवीन मार्केट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलवर्टन तिराहा और ग्रीन पार्क चौराहे से होकर जाना होगा।
  •  बड़ा चौराहा से: परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेस्टन रोड और मूलगंज चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • चेतना चौराहा से: बड़ा चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें व्यायामशाला और मेघदूत तिराहे से होकर जाना होगा।
  •  मेघदूत तिराहा से: बड़ा चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें वीआईपी रोड और सरसैया घाट से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  यतीमखाना चौराहा से: परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें लालइमली चौराहे की ओर से अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  म्योरमील की ओर से: कारसेट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें एमजी कॉलेज चौराहा या भार्गव अस्पताल के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  लैंडमार्क तिराहा से: परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  गिलिस बाजार चौराहा और कोतवाली से: परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  •  मूलगंज चौराहा से: सद्भावना चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
विज्ञापन

छह स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था
  • क्रिस्टल पार्किंग, परेड चौराहा।
  • चेतना चौराहे से सरसैया घाट चौराहे के बीच।
  • नगर निगम इंटर कॉलेज के पास।
  • एमजी कॉलेज चौराहे के पास खाली मिल की जमीन।
  • उर्सला रोड के किनारे।
  • जीआईसी कॉलेज पार्किंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें