फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑटो को हटवाने पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, पीएम की फ्लीट के रिहर्सल के दौरान हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सोमवार रात को फ्लीट के रिहर्सल के रूट पर तीन ऑटो वाले खड़े थे। उन्होंने ऑटो हटाने के लिए बोला तो दो चालक चले गए, लेकिन एक ऑटो चालक वहां से टस से मस नहीं हुआ। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, तो वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
आशीष गुर्जर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री की फ्लीट के रिहर्सल के दौरान सड़क पर खड़े ऑटो को हटाना एक यातायात पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। सिपाही ने चालक से आशीष । संवाद तुरंत हटने के लिए कहा तो अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। सिपाही की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चालक भाग निकला।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिसकर्मी आशीष गुर्जर की कंपनी बाग चौराहे पर ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि सोमवार रात को फ्लीट के रिहर्सल के रूट पर तीन ऑटो वाले खड़े थे। उन्होंने ऑटो हटाने के लिए बोला तो दो चालक चले गए।

विज्ञापन

ऑटो नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
वहीं, एक ऑटो चालक वहां से टस से मस नहीं हुआ। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना पर एसीपी ट्रैफिक आकांक्षा पांडेय मौके पर पहुंचीं। यातायात पुलिसकर्मी की शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें