फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फोटो खींचने पर ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता, दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्वालटोली क्षेत्र में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दो युवकों ने फोटो खींचने पर ट्रैफिक पुलिस के सेक्टर प्रभारी से अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार हेड कांस्टेबल अनुराग शुक्ला पांच जुलाई की दोपहर 1:35 बजे लट्ठा कोठी तिराहे पर सेक्टर प्रभारी के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। महिला थाने की ओर से तेज रफ्तार बाइक आई। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उन्होंने बाइक की फोटो खींच ली, जिस पर बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने अपने नाम अनुज निषाद और अनुभव प्रजापति बताए। ग्वालटोली थानाघ्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें