फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Traffic: बार एसोसिएशन चुनाव कल; सुबह छह बजे से वीआईपी रोड और सरसैया घाट रूट बंद, देखें डायवर्जन प्लान

Mon, 16 Feb 2026 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कल सुबह छह से शाम छह बजे तक कचहरी और वीआईपी रोड रूट पर भारी डायवर्जन रहेगा। आम जनता को परेशानी से बचने के लिए बड़ा चौराहा और परेड मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव 17 फरवरी को होना है। इसी चुनाव के चलते मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


यहां से होकर न गुजरें

  • टैफ्को तिराहा व मर्चेंट चैंबर की तरह से आने वाले सभी वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से वीआईपी रोड होकर डीएवी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से बाएं मुड़कर पुष्पेंद्र चौक (यूनियन बैंक तिराहे) से दाहिने मुड़कर ग्रीनपार्क स्टेडियम से पीछे वाले मार्ग से होते हुए डीएवी तिराहा से वीआईपी रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हालांकि, ऐसे वाहन डीएवी तिराहा से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • सिलबर्टन तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन एमजी कॉलेज चौराहे से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मुड़कर ग्रीनपार्क चौराहे से पुष्पेंद्र चौक (यूनियन बैंक तिराहा) से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • फूलबाग चौराहा की तरफ से आने वाले सभी वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड, सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा से सीधे परेड चौराहे से बाएं मूलगंज, सीधे चुन्नीगंज व दाहिने ग्रीनपार्क व एमजी कॉलेज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन चेतना चौराहा, सरसैया घाट, वीआईपी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा से मेघदूत व परेड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहे से अधिवक्ताओं के वाहन पुलिस ऑफिस से आगे मधुबन तिराहे की तरह नहीं जा सकेंगे। वे पुलिस ऑफिस से दाहिने मुड़कर तिकोनिया पार्क की तरफ अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • म्योरमिल तिराहा से कोई भी वाहन भार्गव चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

यहां बनाया गया पार्किंग स्थल
  •  जेएनके इंटर कॉलेज (चेतना चौराहे के पास)।
  • गैस गोदाम ग्राउंड (लट्ठा कोठी के पास)।
  • नगर निगम इंटर कॉलेज (एमजी कॉलेज चौराहा के पास)।
  •  मधुबन तिराहा के बगल में डीएवी कॉलेज ग्राउंड।
  • मकराबर्टगंज हॉस्पिटल पार्किंग (मर्चेंट चैंबर के सामने)।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें