कंपनी बाग की तरफ से आने वाले वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें मर्चेंट चेंबर से दाएं मुड़कर सिलवर्टन तिराहा और वहां से एमजी कॉलेज चौराहा होकर जाना होगा। वाहन सिलवर्टन तिराहे से लाल इमली चौराहा होकर भी जा सकेंगे। फूलबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड और सरसैया घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
ऐसी रहेगी व्यवस्था
ये वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा और लाल इमली चौराहा होकर आगे जाएंगे। बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन चेतना चौराहा और सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं, गुप्तार घाट की ओर से आने वाले वाहन वीआईपी रोड और सरसैया घाट चौराहे की ओर जाने के बजाय गुप्तार घाट से बाएं मुड़कर मेघदूत तिराहा होकर निकलेंगे।