फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तिरंगा यात्रा को लेकर कल बदला रहेगा ट्रैफिक, सुबह आठ बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, देखें वैकल्पिक मार्ग

Tue, 11 Aug 2026 07:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त बुधवार को सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त (बुधवार) को सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos

कंपनी बाग की तरफ से आने वाले वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें मर्चेंट चेंबर से दाएं मुड़कर सिलवर्टन तिराहा और वहां से एमजी कॉलेज चौराहा होकर जाना होगा। वाहन सिलवर्टन तिराहे से लाल इमली चौराहा होकर भी जा सकेंगे। फूलबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड और सरसैया घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन

ऐसी रहेगी व्यवस्था
ये वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा और लाल इमली चौराहा होकर आगे जाएंगे। बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन चेतना चौराहा और सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं, गुप्तार घाट की ओर से आने वाले वाहन वीआईपी रोड और सरसैया घाट चौराहे की ओर जाने के बजाय गुप्तार घाट से बाएं मुड़कर मेघदूत तिराहा होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें