Kanpur News: कानपुर में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जीएसटी पूर्व के वैट व सेल्स टैक्स नोटिसों से राहत दिलाने और एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की मांग की।
कानपुर में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने जीएसटी लागू होने से पहले के वैट और सेल टैक्स के पुराने मामलों के नोटिस भेजने की समस्या बताई। कहा कि कई मामलों में मूल कर अथवा डिमांड बहुत कम थी, लेकिन वर्षों के ब्याज व अन्य दस्तावेजों के कारण आज वही धनराशि अत्यधिक बढ़ गई है।
वर्षों पुराने मामलों में पुराने रिकॉर्ड बिल एवं दस्तावेज उपलब्ध कराना भी व्यापारियों के लिए कठिन है। ऐसे में इस तरह के मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत अथवा एकमुश्त समाधान योजना व्यवस्था लागू की जाए। इस मौके पर रणजीत सिंह, अजय सराफ, सौरभ गुप्ता, अनुज जायसवाल, नितिन छाबड़ा, राकेश भाटिया, संजय दुग्गल, रणवीर सिंह, राजीव मेहता, गोपाल बाजपेई आदि मौजूद रहे।