फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने में कानपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाने में पूरे उत्तर प्रदेश में कानपुर पहले स्थान पर पहुंच गया है। शासन स्तर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 48,245 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए हैं जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन




पहले जिले में सालाना केवल 800–1000 कार्ड ही बन पाते थे। अब 18 जनवरी 2025 से 28 अप्रैल 2026 के बीच ही 8,266 नए कार्ड बनाए गए। कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम ऑनलाइन आवेदन कराने से लेकर चिकित्सकीय परीक्षण और प्रमाण पत्र बनाना तीनों प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर कर रही हैं। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल और गुरुवार को उर्सला अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की ओर से नियमित परीक्षण भी किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर नगर के बाद शाहजहांपुर में 46,776 और हरदोई में 43,411 बने हैं। इस तरह शाहजहांपुर दूसरे और हरदोई तीसरे स्थान पर है। वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 16,94,099 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सबसे कम कार्ड महोबा में 7,283 और हापुड़ में 8,501 बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें