फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कल 18 घंटे गुल रहेगी बिजली, 30 हजार लोग होंगे परेशान, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

Mon, 16 Jun 2025 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रिंग रोड सब स्टेशन में नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। 17 जून की सुबह नौ बजे से 18 जून की सुबह तीन बजे तक बिजली ठप रहेगी।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीग्राम, शिवकटरा, नेताजीनगर, छज्जूपुरवा समेत आसपास के मोहल्लों में मंगलवार को 18 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है। यहां केस्को की ओर से रिंग रोड सब स्टेशन में नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस दौरान 17 जून की सुबह नौ बजे से 18 जून की सुबह तीन बजे तक लाइट नहीं आएगी। करीब 30 हजार लोगों को इस कारण परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


केस्को की ओर से वैकल्पिक स्रोत से सप्लाई देने की तैयारी चल रही है। उपभोक्ताओं से मंगलवार की सुबह नौ बजे तक घरों में पानी भरकर रखने की अपील की गई है। नगर निगम से भी टैंकर रखवाने की बात चल रही है। रिंग रोड सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में कुछ दिक्कत आ रही थी। उसकी वजह से क्षेत्र में बिजली का संकट गहरा रहा था। समस्या को देखते हुए 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था की गई है। ट्रांसफार्मर से 11 केवी क्षमता के मनोज इंटरनेशल होटल शिवकटरा, जमुनादेवी विद्यालय, लाल बंगला, शिव शंभू, रामादेवी, आरएनडी कॉलेज, रघुनाथ अपार्टमेंट, एमईएस और लाल बंगला मार्केट के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जुड़े हुए हैं। पावर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान 18 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में जल्द से जल्द कार्य हो जाए, इसका ध्यान रखा जाएगा। यह 18 घंटे अधिकतम समय रखा गया है। इससे पूर्व पावर ट्रांसफार्मर को चालू कराने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

चार हजार से अधिक हैं उपभोक्ता
रिंग रोड उपकेंद्र के इस पावर ट्रांसफार्मर से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में चार हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जबकि आबादी 25 से 30 हजार होने का अनुमान है। कई घरों में चार से पांच किरायेदार रह रहे हैं, जबकि छोटे छोटे अपार्टमेंट भी बने हुए हैं।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
गांधी ग्राम, शिवकटरा, काजीखेड़ा, मनोज इंटरनेशनल होटल, कृष्णापुरम, नेताजीनगर, छज्जूपुरवा, लाल बंगला का कुछ हिस्सा प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें