फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से बंगलुरू की फ्लाइट शुरू, कोलकाता के लिए नए कंपनी के विमान में आज से कर सकेंगे यात्रा

Sat, 16 Mar 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमेरिका की मैक्स कंपनी में बने विमानों पर रोक से दो दिन से बंद बंगलूरू की फ्लाइट शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई। कोलकाता की फ्लाइट शनिवार से शुरू होने की बात कही जा रही है। कोलकाता और बंगलुरू फ्लाइट को दो दिन पहले बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


बंगलुरू और कोलकाता के लिए उड़ने वाले जहाज भी मैक्स कंपनी से निर्मित थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि शुक्रवार को बंगलूरू से आए हवाई जहाज से 179 यात्री कानपुर आए। तीन यात्रियों ने किसी वजह से अपनी टिकट कैंसिल करा ली।

 
विज्ञापन

मैक्स विमानों में आई खराबी की वजह से बंद हुई थी फ्लाइट

कानपुर से बंगलुरू जाने वालों में 81 यात्री शामिल थे। बताया जा रहा है कि जाने वालों की संख्या कम होने वजह मैक्स विमानों में आई खराबी बताई जा रही है। शुक्रवार को शुरू हुई फ्लाइट के लिए जो विमान लाया गया, वह किसी और कंपनी का बताया जा रहा है।

निदेशक के अनुसार कानपुर-कोलकाता की निरस्त चल रही फ्लाइट शनिवार से शुरू हो सकती है। स्पाइस जेट की तरफ से भी इसके संकेत दिए गए हैं। दिल्ली और मु्ंबई के लिए फ्लाइट अपने निर्धारित समय से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें