फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चेकिंग से बचने के लिए चालक ने भगाया ट्रक, टीएसआई की बाइक में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Sat, 06 Dec 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में वाहन चेकिंग के दौरान टीएसआई उन्नाव की बाइक में टक्कर मारकर भागे एक ट्रक चालक ने पीछा कर रहे जाजमऊ चौकी के दीवान और सिपाही की बाइक में भी टक्कर मार दी। कूदकर जान बचाने में टीएसआई चुटहिल हुए और ट्रक चालक को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चेकिंग से बचने के चक्कर में टीएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की बाइक को मारी टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कल्लू पुरवा के पास वाहन चेकिंग से बचने के चक्कर में चालक ने ट्रक तेज रफ्तार से भगाया। टीएसआई की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगने से टीएसआई चुटहिल हो गए। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद जाजमऊ चौकी का एक दीवान और सिपाही ने पीछा कर ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो उनकी बाइकों में भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हालांकि दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए, बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। टीएसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ट्रक को सीज कर दिया गया है। जाजमऊ पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक ट्रक लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था। कल्लू पुरवा 40 फीट रोड के पास टीएसआई उन्नाव नसीरूद्दीन अपनी बाइक पर बैठकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। ट्रक चालक चेकिंग से बचने के लिए उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया।

विज्ञापन

http://

रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया

इस दौरान कूदकर टीएसआई ने अपनी जान बचाई, कूदने के कारण हल्की चोटें उन्हें आईं है। जाजमऊ चौकी में तैनात दीवान अख्तर अली व सिपाही तरूण कुमार ने पीछा किया तो उनकी बाइक में भी टक्कर मार दी। आगे सड़क निर्माण कार्य होता देख चालक ने ट्रक को सोलह बीघा क्षेत्र के कच्चे मार्ग पर उतार दिया, वहां वह पकड़ा गया। चालक ने अपना नाम ईश्वर दास निवासी किशनपुरा सलोन हिमाचल प्रदेश बताया। टीएसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें