शुक्लागंज में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर की राजधानी मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मौजूद रहे युवाओं द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई नगर के सभी संभ्रांत नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान राजधानी मार्ग पर जाम ना लगे इसके लिए साथ में पुलिस चलती रही।
तिरंगा यात्रा नेहरू नगर मोड़ से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से पोनी तिराहा होकर वापस नेहरू नगर पहुंची। शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी के विनय गुप्ता, अजय बाजपेई ने बताया कि हर साल इसी तरह से तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। उधर नगर के कई स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया।