यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद
विद्यालयों की बसों और अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग सड़क पर वर्जित होगी। विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मेनगेट पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस कदम से यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, डीआईओएस संतोष कुमार राय, बीएसए सुरजीत कुमार, एआरटीओ कहकशां खातून, परियोजना निदेशक एनएच पंकज यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
कुछ इस तरह बदला गया है समय
- फोटो : amar ujala
रामादेवी और नारामऊ के जाम पर भी हुई चर्चा
रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में शराब की मॉडल शॉप से लगने वाले जाम पर भी चर्चा हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को नोटिस दिए गए हैं। रामादेवी में फल और सब्जी मंडी के कारण भी जाम की समस्या रखी गई। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत ने बताया कि जीटी रोड पर अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी
डीएम ने निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच कर संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगी। विद्यालयों में गठित वाहन संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए और उसकी कार्यवाही व तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने एलिम्को के निकट फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।