फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sat, 20 Sep 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आदित्य यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गोविंदनगर, महाराजपुर और पनकी थानाक्षेत्र में हुए हादसों में तीन युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से कानपुर देहात के थाना रनिया के गांव उमरन मौजा निवासी आदित्य यादव (25) एक फैक्टरी में काम करता था। चाचा जय सिंह ने बताया कि आदित्य गुजैनी के रविदासनगर निवासी बड़े भाई राहुल के साथ रहता था। 14 सितंबर को वह बाइक से जा रहा था तभी सरायमीता पुलिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में शुक्रवार की रात इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संदीप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह, महाराजपुर थानाक्षेत्र के सत्तनपुरवा निवासी शिवकुमार का बेटा संदीप (20) रूमा स्थित अगरबत्ती फैक्टरी में काम करता था। पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात घर लौटते समय हाईवे पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी माैत हो गई।

 
विज्ञापन

वहीं, मैनपुरी के थाना बिछवा के सांडा कुरावती निवासी देवेश (28) ट्रक चालक था। बड़े भाई अशनेष ने बताया कि 19 सितंबर की शाम सात बजे उनका भाई पनकी साइट तीन पर एक फैक्टरी में माल लोड करने आया था। खाना खाने के लिए हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। हैलट में इलाज के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें