फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार के बोनट में अफीम छुपाकर बरेली जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी लेने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

Sun, 30 Jun 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार के बोनट में अफीम छिपाकर बरेली ले जा रहे आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर बरेली में जिस चौथे आरोपी को डिलीवरी की जानी थी, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दस किलो अफीम बरामद हुई है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नारकोटिक्स टीम और चकेरी पुलिस को गाड़ी में अफील तस्करी की सूचना मिली।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान रामादेवी फ्लाई ओवर पर झारखंड की एक कार को रोककर चेक किया गया तो बोनट से दस किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान झारखंड के ग्राम छूट निवासी रामनाथ मुडो, करम सिंह और झारखंड के ग्राम रांगरोंग निवासी रतन सिंह के रूप में हुई। आरोपी अफीम को बरेली के मऊ चंद्रपुर निवासी मेराज अहमद को डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी मेराज को भी गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें