फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भुवनेश्वर तेजस राजधानी में पथराव, एसी कोच के शीशे टूटे, गाजियाबाद स्टेशन पार करते ही चले पत्थर

Sun, 30 Jun 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। पथराव से एसी कोच के शीशे टूट गए। पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पथराव से एसी कोच के शीशे टूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से भुवनेश्नर जा रही भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (20818) पर रविवार शाम अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इससे तीन कोच के शीशे टूट गए। यह घटना गाजियाबाद स्टेशन पार करने के बाद हुई। पथराव होते ही यात्री दहशत में आ गए। सेंट्रल स्टेशन के अधिकारियों को कंट्रोल से मैसेज भेजा गया।

विज्ञापन


उन्होंने भी सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद स्टेशन क्रॉस होने के बाद पथराव हुआ है। बी-5, बी-9 और बी-11 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें