कानपुर में चकरपुर मंडी में गुरुवार को चबूतरा नंबर पांच पर अनमोल ट्रेडिंग कंपनी में काम करने वाले पल्लेदार लाल भवन (60) का शव मिला। वहीं, दूसरा शव अनिल कुमार दुबे (35) का पराग डेयरी के पास मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि वह भीख मांगता था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि गर्मी के चलते मौत होने की आशंका है। उधर, कल्याणपुर में एक युवक (25) का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।