हैलट इमरजेंसी की मेडिसिन यूनिट में शराब पीकर बेहोशी की गंभीर स्थिति में आए तीन रोगियों की मौत हो गई। रोगियों ने शराब पीने के साथ कुछ और भी खाया। इसकी वजह से हालत गंभीर हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 रोगी बेहोशी की हालत में आए, उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। तीन की हालत अत्यधिक नाजुक रही है। उनकी मौत हो गई। अन्य 12 रोगियों का इलाज चल रहा है।