फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में ब्लैक फंगस से तीन मरीजों की मौत, कुल 17 रोगी अस्पताल में हैं भर्ती

Sun, 23 May 2021 02:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोराेना महामारी के बीच अब कानपुर में ब्लैक फंगस वायरस ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। शनिवार को हैलट में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई वहीं 17 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शनिवार को ब्लैक फंगस के तीन और रोगियों की शनिवार को मौत हो गई। रोगियों की पैथोलॉजिकल जांचें नहीं हुई थीं, तीनों में ब्लैक फंगस के गंभीर लक्षण थे। दो महिला रोगियों की मौत हैलट में हुई है। एक को गंभीर हालत में एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्लैंक फंगस के पांच और नए मरीज मिलने से हैलट में उनकी संख्या 17 पहुंच गई है। हमीरपुर के रहने वाले चंद्रशेखर की पत्नी राधा बाई (60) हैलट में गंभीर हालत में शुक्रवार को भर्ती हुईं थीं। उनके सारे लक्षण ब्लैक फंगस के थे। इसके अलावा ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था।

शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह कन्नौज के गांधीनगर तालग्राम के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद की पत्नी ऊषा देवी (62) की ब्लैक फंगस की वजह से हालत गंभीर थी, जिन्होंने दम तोड़ दिया। एक और रोगी हैलट इमरजेंसी में आया हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे डॉक्टर की सलाह पर एसजीपीजीआई ले गए।
विज्ञापन


रोगी की रास्ते में मौत हो गई। हैलट में इस वक्त ब्लैक फंगस के 17 रोगी भर्ती हैं। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि दो रोगियों की अभी तक पैथोलॉजिकल जांच में पुष्टि हो पाई है। 15 रोगियों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें