फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुबई में निवेश के नाम पर हीरा और कपड़ा कारोबारी समेत तीन एनआरआई से सात करोड़ की ठगी

Sat, 06 Dec 2025 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हीरा और कपड़ा कारोबारी समेत तीन एनआरआई से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। तीनों एनआरआई ने कोतवाली में दिल्ली निवासी रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ तहरीर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस कमिशनर रघुबीर लाल को शिकायती पत्र देते दुबई के हीरा कारोबारी विशाल नितिन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरी पुलिस के पास दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ ठगी की शिकायतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को दुबई के हीरा और कपड़ा कारोबारी समेत तीन एनआरआई ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की, जहां से उन्हें कोतवाली में एफआईआर के लिए निर्देशित किया गया है। तीनों ने देर रात तहरीर दे दी है। हीरा कारोबारी विशाल नितिन कुमार ढोंढि़या से एक लाख डॉलर, कपड़ा कारोबारी मो. अबरार से पांच करोड़ और अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी के अधिशाषी अधिकारी शहनवाज उस्मान ने चार लाख दिरहम की ठगी हुई है। सभी से ढाई से तीन प्रतिशत महीने ब्याज मिलने का झांसा देकर ब्लू चिप कंपनी में निवेश कराया गया।
विज्ञापन


परेड के नवाब इब्राहिम का हाता निवासी अब्दुल करीम ने पांच जनवरी 2025 को 42.29 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई थी। कोतवाली पुलिस आरोपी रवींद्रनाथ सोनी की तलाश कर रही थी। उसके नहीं मिलने पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रवींद्रनाथ सोनी ने अब्दुल करीम के बेटे को दुबई में निवेश का झांसा दिया था, जिसके बाद अब्दुल करीम ने बेटे की बात पर रवींद्रनाथ सोनी के बताए खाते में रकम जमा कर दी। रुपये जाने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने चार दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद से कमिश्नरी पुलिस के पास शिकायतों की लाइन लग गईं। दुबई में भारतीय मूल के अलावा अन्य देशों के लोगों ने ईमेल से रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ शिकायतें भेजी है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच, पुलिस, एलआईयू समेत अन्य से कराई जा रही है।

दुबई में तीन मंजिला खोला था कार्यालय
शुक्रवार को दुबई के अभिनेता ने आकर शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। शनिवार को गुजरात के हीरा व आभूषण कारोबारी विशाल नितिन कुमार ढोंढ़िया ने पत्नी बिजल के साथ आकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्हें दोस्तों ने ब्लू चिप कंपनी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने एक बार जानकारी की तो दूसरी ओर से महिला समेत अन्य प्रतिनिधियों ने उन्हें निवेश के बारे में बताया था। उनका कई देशों में कारोबार है। ब्लू चिप कंपनी ने दुबई के एक टावर में तीन मंजिला कार्यालय बनाया था, जिसमें 100 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। सभी अलग अलग देशों के थे। विशाल नितिन ने इसी को देखते हुए एक लाख डॉलर का निवेश कर दिया। मार्च 2024 में उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से रवींद्रनाथ सोनी के फरार होने की जानकारी हुई। उसके साथ कई और कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

दुबई के कपड़ा कारोबारी मो.अबरार सिद्दिकी - फोटो : अमर उजाला
चर्चित हस्तियों के प्रचार प्रसार पर निवेश
दुबई के जद्दा शहर में रहने वाले मो. अबरार सिद्धिकी के मुताबिक उन्होंने पांच करोड़ रुपये निवेश किए थे। उस समय उनके कई दोस्तों ने निवेश किया हुआ था। उन्हें हर महीने ढाई से तीन प्रतिशत ब्याज मिल रहा था। उनके बताने पर अगस्त 2022 में चार बार में पांच करोड़ रुपये दिए। उस दौरान ब्लू चिप कंपनी का दुबई में काफी नाम था। उसका प्रमोशन कई चर्चित हस्तियां कर रहीं थी। कपड़े के कारोबार से जुड़े लोगों में भी चर्चा थी। मो. अबरार सिद्धिकी का लखनऊ में भी घर है। उन्होंने शनिवार को छोटे भाई मो. अजीम सिद्धिकी के साथ आकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
विज्ञापन

दुबई ऑयल कंपनी के अधिशाषी अधिकारी शहनवाज उस्मान - फोटो : अमर उजाला
ऑयल कंपनी के कई लोगों को ठगा
अबुधाबी ऑयल कंपनी के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट शहनवाज उस्मान का कहना है कि रवींद्रनाथ सोनी ने ऑयल कंपनी के कई लोगों को ठगा है, जिसमें से केरल के 16-17 लोग शामिल हैं। शहनवाज उस्मान भी मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ अबुधाबी में रह रहे हैं। उनके मुताबिक उन्होंने चार लाख दिरहम का निवेश किया था। आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद अबुधाबी और दिल्ली पुलिस में शिकायत की। केरल के निवासी वहां जीरो एफआईआर कराएंगे, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर सकेगी।

ब्लू चिप कंपनी और रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ कई शिकायतें आ गई हैं। सभी में एफआईआर कराई जाएगी। कमिश्नरी पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद एफआईआर करने का निर्णय लिया है। आरोपी और उसकी पत्नी कहीं बाहर नहीं जा सकें, इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। - रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें