फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन नए जीका पॉजीटिव, 18 निगेटिव, एक गर्भवती समेत पांच महिलाएं संक्रमण मुक्त

Thu, 18 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : Future Science
विज्ञापन
कानपुर में जीका के तीन नए रोगी और मिले हैं। इनमें एक महिला रोगी भी शामिल है। रोगी फेथफुलगंज  की रहने वाली हैं। इसके अलावा गुरुवार को 18 और संक्रमित जीका निगेटिव हुए हैं। इनमें पांच महिलाएं हैं। एक महिला गर्भवती है।
विज्ञापन


फेथफुलगंज, जाजमऊ, दर्शनपुरवा आदि नए स्थानों पर जहां जीका संक्रमित मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग ने सोर्स रिडक्शन के लिए टीमों की संख्या बढ़ा दी है। विभिन्न मोहल्लों में अब तक जीका के 136 संक्रमित मिले हैं। इनमें 102 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए। एक्टिव केस की संख्या 34 बची है।

स्वास्थ्य विभाग की सौ टीमों ने दर्शनपुरवा समेत 13 मोहल्लों में तीन किमी के दायरे में सर्वे किया। गुरुवार को जीका के 91 सैंपल लिए गए। अब तक 5295 सैंपल लिए जा चुके हैं। सर्वे के दौरान मिलीं सभी गर्भवती महिलाओं का सैंपल लिया गया। घरों में एडीज  एजिप्टाई मच्छरों के ब्रीडिंग स्थल नष्ट किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें