फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नीली गाड़ी से आए तीन शातिरों ने की शिक्षिका के घर 25 लाख की चोरी, घर के पास लगे CCTV में दिखे आरोपी

Tue, 01 Oct 2024 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिक्षिका के घर से 25 लाख से ज्यादा की चोरी की घटना में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी में 30 साल की उम्र के तीन आरोपी दिखाई दिए।
विज्ञापन
शिक्षिका के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के जहानाबाद में तैनात शिक्षिका शालिनी दुबे के बर्रा स्थित घर से 25 लाख से ज्यादा की चोरी की जांच नीली गाड़ी से आए तीन शातिरों पर टिक गई है। शिक्षिका के घर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हुए हैं। इनमें वह नीले रंग की गाड़ी से आते हुए दिखे हैं। हालांकि जाते समय उस रास्ते के सीसीटीवी कैमरों में नहीं दिखे इसलिए माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने जाते समय दूसरे रास्ते का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन



पुलिस फिलहाल उस नीली कार और चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है। बता दें, जहानाबाद के चिल्ली गांव के परिषदीय स्कूल की शिक्षिका शालिनी के पति प्रदीप बीएसएफ में हैं और सिलीगुड़ी में तैनात हैं। बेटी अनन्या देहरादून से एलएलबी और बेटा बिट्टू ग्वालियर से फीजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को मायके में भाई आरके चतुर्वेदी के श्राद्ध के चलते वह घाटमपुर नौरंगा स्थित मायके चली गईं थीं। वहां से देर रात घर लौटने पर उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। साथ ही पालतू कुत्ता जॉर्डन भी दूसरे कमरे में मरणासन्न अवस्था में मिला। चोरों ने करीब तीन लाख से ज्यादा की नकदी और 25 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी पार कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी कारीगरों से पूछताछ जारी
शिक्षिका के मुताबिक कुछ माह पहले उसके घर पर लकड़ी का काम हुआ था। उसमें कई कारीगर लगे थे। पुलिस ने लकड़ी का काम करने वाले कुछ कारीगरों से पूछताछ की है। एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने शुक्लागंज के तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस महिला से घर में काम करने वाले लोगों या अन्य के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें