फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे स्टेशन के पास लाखों का माल पार करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पनकी में पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पनकी पुलिस ने शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास लाखों का माल पार करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास चोरी का माल बरामद हुआ है। पनकी इंसपेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नौबस्ता मछरिया निवासी सलमान, इमरान अहमद और बाबू पुरवा निवासी मोहम्मद समीर को पनकी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया है। शातिरों ने पनकी में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उनके पास एक बट्टी 405 ग्राम सफेद धातु, एक अंगूठी, एक नाक का फूल, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, 2170 रुपये बरामद हुए हैं। इमरान के खिलाफ तीन और सलमान और समीर के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों शातिरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें