फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कार्रवाई न होने से आहत भाजपा मंडल महामंत्री ने फंदा लगा दी जान, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 08 Jun 2025 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कार्रवाई न होने से आहत भाजपा मंडल महामंत्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सबमर्सिबल की मोटर व पाइप चोरी होने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिवेंद्र द्विवेदी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरीला थाना जलालपुर क्षेत्र के बीलपुर गांव में रविवार की दोपहर भाजपा मंडल महामंत्री शिवेंद्र द्विवेदी (35) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी सरीला लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर राठ विधायक मनीषा अनुरागी अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन


शिवेंद्र के पिता शिवचरन द्विवेदी ने बताया कि उनके दरवाजे पर सबमर्सिबल पंप लगा है। इसके पाइप आदि रात में चोरी हो गए। टंकी भी तोड़ दी गई। शनिवार रात को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत हो बेटे ने फंदा लगा जान दे दी। इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें