फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आंधी-बारिश से तीन की मौत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान 27 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 22 May 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: अरब सागर से आ रहीं चक्रवाती हवाओं से मिले कई चक्रवात तो मौसम बदल गया। सामान्य से 6.3 डिग्री दिन का पारा नीचे आया वहीं 5.2 डिग्री रात का तापमान लुढ़का।
 
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात आई तेज आंधी-बारिश से चौबेपुर में छज्जा भरभराकर ढहने से वहां से सो रहे युवक की मौत हो गई। घाटमपुर में नीम का पेड़ वृद्धा पर जा गिरा, इससे उनकी मौत हो गई। वहीं, भीतरगांव में चारपाई से उठने की कोशिश कर रहे किसान की तेज हवा के झोंके से छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 27 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। तेज रफ्तार से हवाएं चल सकतीं और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


अरब सागर से आ रहीं चक्रवाती हवाओं से कई और चक्रवात मिल गए तो बुधवार रात को अचानक मौसम बदल गया। 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चली, बादल गरजे और देर रात प्री मानसूनी बारिश हो गई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 24.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम बदलने से दिन का पारा सामान्य तापमान 40.4 डिग्री से 6.3 डिग्री नीचे आ गया। रात का पारा सामान्य तापमान 25.8 डिग्री से 5.2 डिग्री नीचे आया है। सुबह के समय माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़कर 84 हो गया। दोपहर को माहौल में 55 प्रतिशत नमी रही है।

बिल्हौर तहसील के चौबेपुर के जगुआपुरवा गांव निवासी पेंटर संतोष वर्मा (35) गर्मी की वजह से पुत्र शिवांशु (10) व बेटी सपना (6) के साथ घर के बाहर छज्जे के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। बुधवार रात तेज आंधी में छज्जा गिरने से मलबे में दबकर संतोष की मौत हो गई। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री दैवी आपदा योजना के तहत पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता के लिए बैंक कर्मी को माैके बुलाकर बैंक खाता खुलवा दिया। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के अंदर सहायता राशि खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वहीं घाटमपुर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में आंधी-बारिश के दौरान दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ धराशायी हो गया। घर के अंदर सो रहीं रानी (79) पत्नी स्व. अमृतलाल की पेड़ की नीचे दबकर मौत हो गई। उधर, भीतरगांव में छत पर सो रहे किसान शिवनारायण यादव (60) आंधी-बारिश के समय चारपाई से उठकर जाने लगे। तभी तेज हवा के झोंके से असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गए। बेटे राजेंद्र ने बताया कि छत से गिरने पर पड़ोस के मकान की टिनशेड भी उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें