फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूमाफिया गजेंद्र नेगी के अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर की तीन दुकानें कुर्क

Wed, 03 Dec 2025 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भूमाफिया गजेंद्र नेगी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावतपुर में भूमिया गजेंद्र नेगी के अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में बने शॉपिंग कॉम्प्लैक्स की तीन दुकानों को पुलिस ने बुधवार शाम कुर्क कर दिया। पीड़ित व्यापारी की अपील पर डीसीपी सेंट्रल ने यह कुर्की का आदेश दिया था। गजेंद्र सिंह नेगी ने फ्लैट और दुकान देने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये लिए। इसके बाद न किसी को दुकान दी और न ही रुपये लौटाए।
विज्ञापन


पीड़ितों की तहरीर पर ऑपरेशन महाकाल के तहत रावतपुर थाने में धोखाधड़ी के 10 मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज किए गए। इसके बाद शातिर को जेल भेज दिया गया। 13 नवंबर को व्यापारी विवेक गुप्ता ने कोर्ट के आर्डर पर गेस्ट हाउस के लॉन पर कब्जा लिया। इसके बाद बुधवार को स्वर्णिम गेस्ट हाउस के संचालक योगेश कुमार सिंह की अपील पर तीन दुकानों की कुर्की का आदेश हुआ है। योगेश के मुताबिक उन्होंने 2018 में नेगी को 40 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

भूमाफिया गजेंद्र नेगी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
इसमें उन्होंने दो दुकानें देने की बात कही थी। डीसीपी सेंट्रल ने कुर्की का आदेश किया। पुलिस ने तीन दुकानों को बंद कर दिया है। न्यायालय के आदेश तक पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इस संपत्ति पर की मॉनीटरिंग करेंगे। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि तीन दुकानों की कुर्की का आदेश हुआ है। कोर्ट के आदेश तक यथास्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें